Ranchi : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी की मार से दुखी जनता त्रिपुरा में बदलाव चाहती है। होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका प्रमाण नजर आयेगा। भाजपा ने धर्म और राजनीति के नाम पर केवल लोगों को लड़ाया है। वहीं कांग्रेस जोड़ने की राजनीति करती है। कांग्रेसी नफरत और अराजकता की राजनीति को परास्त करेंगे।
बंधु तिर्की आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल आपसी मतभेद को बढ़ाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा को यह समझना चाहिये कि अब समय बहुत ही बदल चुका है, एक ही तरीके से जनता को बार बार ठगना काफी मुश्किल है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा त्रिपुरा के में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषित 40 स्टार प्रचारकों में शामिल बंधु तिर्की को त्रिपुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मान सम्मान दिया। उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस प्रतीक चिन्ह की सबसे बड़ी विशेषता यह रही की एक मुस्लिम कांग्रेस कार्यकर्ता ने उन्हें सुप्रसिद्ध त्रिपुरेश्वरी मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया जिस देवी के नाम पर त्रिपुरा प्रदेश का नाम पड़ा है।
इस अवसर पर तिर्की ने कहा कि, यही कांग्रेस की खूबसूरती और परंपरा है जहाँ हम सभी धार्मिक प्रेम व सद्भाव को हमेशा बनाये रखने का न केवल प्रयास करते हैं बल्कि कायम भी रखते हैं। बंधु तिर्की बीते एक सप्ताह के त्रिपुरा यात्रा पर हैं।
इसे भी पढ़ें :अब गांव देहात के लोग करेंगे डिजिटल ट्रांजेक्शन
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Cabinet @09.02.2023 : जानिए किन-किन एजेंडो पर लगी मुहर
इसे भी पढ़ें :किसानों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा फैसला…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में मारा गया था विजय उरांव : SP
इसे भी पढ़ें :7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौ*त, रूह कंपा गया हादसे का मंजर
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस से समोसा-कचौरी बाहर, जानिए प्रशासन ने क्या किया बदलाव
इसे भी पढ़ें :घूसखोर FSO धराया… देखें कहां






