RANCHI : आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 के तहत गुरुवार को रांची जिले में वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने का अभियान शुरू हुआ। यह अभियान 2 जनवरी 2023 से 15 अगस्त 2023 तक की समयावधि में चलाया जा रहा है। रांची DDC के निर्देश पर विकास भवन में इसकी शुरुवात हुई। बता दें की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को डिजिटल लेनदेन संबंधी जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता की समझ बढ़ाना है। डिजिटल ट्रांजेक्शन अभियान के तहत मुलभुत बैन्किंग सेवा घर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। जिसमे बी.सी. सखी द्वारा हर घर जाकर इसका जानकारी देना एवं बी.सी. सखी केंद्र पर उपलब्ध सेवओं के बारे मे जानकारी देना है। कार्यक्रम को गांवों तक पहुंचाने के लिए 60 एफएल सीआरपी, 160 बैंक बीसी सखी और 220 Digi pay सखी को RUDSETI & RSETI रांची में प्रशिक्षित किया गया है।

ये रहे मौजूद
मौके पर कुमार दिव्य दीप सिंह, डीपीएम जेएसएलपीएस, श्रीकांत कुमार- अग्रणी जिला प्रबंधक, भवेश दास-निदेशक RUDSETI, सिल्ली, रांची, समीर कुमार सुरेन, निदेशक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान,रांची, दीपक गुप्ता डीएम-एफआई, सुरेश नाहटा डिजिटल राज्य तकनीकी सहयोग से आदि एवं विभिन्न बैंक के जिला समन्वयक , ब्रांच मैनेजर, प्रखंड कार्यक्रम मैनेजर, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी-FI,एफएल सीआरपी, बैंक सखी, बीसी सखी, एसएचजी सदस्यों ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें :वर्चस्व के खेल में मारा गया था विजय उरांव : SP
इसे भी पढ़ें :7 स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौ*त, रूह कंपा गया हादसे का मंजर
इसे भी पढ़ें :कैफेटेरिया और हॉस्टल मेस से समोसा-कचौरी बाहर, जानिए प्रशासन ने क्या किया बदलाव
इसे भी पढ़ें :घूसखोर FSO धराया… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :सब सहेली का तो बच्चा भी हो गया, मेरा भी लगा दें जुगाड़, ”पिंकी” का खत हुआ वायरल












