Palamu : पलामू जिले के मनातू थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात को मेदिनीनगर से लौट रही पुलिस टीम पर सेमरी गांव के लोगों ने निशाना बनाया। हुआ यूं कि वनविभाग की गाड़ी से एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित थे। इसी बीच पुलिस टीम इधर आई। लोगों ने वनविभाग की गाड़ी समझ उन पर हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी पंकज कुमार समेत कुछ जवानों को चोट आई है।
एक दर्जन महिला-पुरुष हिरासत में
जानकारी के अनुसार, पुलिस बल को ग्रामीणों ने बंधक बनाने का भी प्रयास किया। थाना प्रभारी का मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पुलिस ने रात में ही एक दर्जन महिला-पुरुष को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके से ग्रामीण प्रभु सिंह, राजदेव सिंह, गिरेन्द्र सिंह सहित एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ग्रामीण को धक्का मारने वाले वन विभाग की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More : BREAKING : गुजरात के CM ने अचानक से दिया इस्तीफा






