spot_img

हाजी हुसैन के अंतिम दर्शन करने उमड़े लोग, सीएम भी पहुंचे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

देवघर :  झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन के अंतिम दर्शन के लिए मधुपुर से लेकर उनके पैतृक गांव पिपरा में जनसैलाब देखने को मिल रहा है। रात से ही लोग पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पिपरा पहुंच चुके हैं। इनके अलावा कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्टीफन मरांडी, पूर्व मंत्री राज पलिवार, नलिन सोरेन, हरिनारायण राय, देवघर विधायक नारायण दास, महागामा विधायक दीपिका पांडे, पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह सहित कई गणमान्य सहित आम लोग भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं।

जनाजे में भी शामिल होंगे मुख्यमंत्री

हाजीउन्हें दोपहर को सुपुर्दे खाक करने से पूर्व लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसके बाद सभी उनके जनाजे में भी शामिल होंगे। मंत्री का पूरा विधानसभा क्षेत्र गम के माहौल में डूबा हुआ है। झारखंड के कई जिलों से मंत्री के पार्थिव शरीर देखने के लिए नेता और उनके परिजन पिपरा गांव पहुंच रहे हैं। अंतिम संस्कार के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी निर्देश है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी

इसे भी पढ़ें :बकरी को बचाने में ट्रेन की चपेट में आया दो साल का बच्चा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...