spot_img

ओरमांझी-रामगढ़ के लोगों को चुटुपालू टोल प्‍लाजा में नहीं देना होगा टोल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

टोल प्‍लाजा प्रबंधन और स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में बनी सहमति

ओरमांझी : एनएच- 33 रांची- रामगढ़ मार्ग पर ओरमांझी चुटुपालू स्थित टोल प्लाजा में ओरमांझी प्रखंड  एवं  रामगढ़  से सटे क्षेत्र के निजी  और  व्यवसायिक वाहनों से टैक्स न वसूलने को लेकर बैठक की गई। जिसमें ओरमांझी प्रखंड और रामगढ़ से सटे क्षेत्र के निजी और व्‍यवसायिक वाहनों से टोल टैक्‍स न वसूलने पर सहमति बनी।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

स्‍थानीय लोगों की मांग को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के महासच‍िव और प्रवक्‍ता रमेश उरांव के नेतृत्‍व में टोल प्लाजा के प्रबंधक एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में  टोल प्लाजा के प्रबंधक एवं पदाधिकारियों के साथ-साथ, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, विधायक ममता देवी,  रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के और जेएमएम के वरिष्ठ नेता, ओरमांझी प्रखंड के सामाजिक, एवं प्रबुद्ध लोगों के अलावे स्‍थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। नेताओं एवं  प्रतिनिधिमंडल के द्वारा की ओरमांझी प्रखंड  और रामगढ़ से सटे क्षेत्र के स्‍थानीय लोगों  से निजी वाहन एवं व्यवसायिक वाहन पर किसी प्रकार का टोल टैक्स नहीं लेने की मांग रखी गई। जिसे टोल प्‍लाजा प्रबंधन ने स्‍वीकार कर लिया।  प्रबंधन के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आज से ओरमांझी प्रखंड एवं रामगढ़ से सटे हुए क्षेत्र के लोगों के निजी वाहन और व्यवसायिक वाहन से किसी प्रकार की टैक्स वसूली नहीं की जाएगी। ये लोग नि:शुल्क आना-जाना कर सकते हैं।  इस विषय में सहमति पत्र बनी, जिसे प्रबंधन के पदाधिकारियों ने रमेश उरांव को 2 दिन के अंदर सौंप देने का आश्‍वासन दिया। आधार कार्ड से स्‍थानीय लोगों की पहचान की जाएगी। उसी के आधार पर उनसे टोल नहीं लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon

इस संबंध में विधायक कच्छप ने कहा कि पूर्व की तरह पूर्ण रूप से स्थानीय लोगों के निजी वाहन और व्यवसायिक वाहन पर टैक्स नहीं वसूलने को कहा गया और अगर प्रबंधक द्वारा आम जनता से टैक्स वसूली की शिकायत मिलती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से रमेश उरांव, विधायक प्रतिनिधि प्रोफेसर प्रेमनाथ मुंडा, कांग्रेस  कमेटी के अध्यक्ष तुलसी खरवार, जेएमएम के अध्यक्ष नागेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम महतो, सुरेश प्रसाद साहू, अशोक गुप्ता, हरिप्रसाद यादव,  ओझा सुरेंदर उरांव, दिनेश महतो, जेएमएम के अल्पसंख्यक देवेंद्र ठाकुर, मुंतजीर अहमद रजा, उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी, नरेश यादव, रमेश चंद्र उरांव, किशोर हरी मोहन महतो, रामटहल महतो, नायक महावीर नायक, रहमान अंसारी, रशीद अंसारी, रहीम अंसारी, उमा देवी, शोभा देवी इत्यादि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस को देखते ही चौथी मंजिल से कूद गई विदेशी महिला… जानें क्यों

Delhi : दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में गुरुवार...

एग्जाम को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट…

Jamshedpur : देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं...

जमीन के टुकड़े ने 2 भाइयों को बनाया ‘जानी दुश्मन’ हुआ बवाल…

Kohramlive : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को...

हजारीबाग में सड़क पर उतरी पुलिस, माइक से किया जागरूक…

Hazaribagh : सड़क पर सुरक्षित सफर और बेहतर यातायात...