spot_img
spot_img
spot_img

जमीन पर अवैध कब्‍जा को लेकर लोगों में आक्रोश, पुलिस ने कराया शांत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : टाउन थाना क्षेत्र के पुग्गु खोपा टोली निवासी आदिवासी विधवा महिला किरण टोप्पो ने बुधवार को डीसी शिशिर कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन देकर अपनी खतियानी जमीन पर बल पूर्वक कब्जा जमाकर निर्माण कार्य कराए जाने पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि पुग्गु मौजा के खाता नम्बर 141, प्लॉट नम्बर 441, रकबा 16 डिसमिल और खाता नम्बर 48 प्लॉट नम्बर 560 रकबा 68 डिसमिल में उनका परिवार पूर्व से शांतिपूर्वक खेतीबारी करते आ रहा है। उक्त जमीन को श्रीमती टोप्पो ने कायमी व खतियानी करार देते हुए कहा है कि उनके ससुर गोदमा उरांव के नाम से जमीन जमाबंदी है और ना ही पूर्व में उनके परिजन द्वारा जमीन को किसी प्रकार से बिक्री किया गया है। और ना ही झारखंड सरकार द्वारा अधिग्रहण किया गया है।

इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

बावजूद इसके मुरकुण्डा निवासी संजय ओहदार 18 अक्टूबर को ही बल पूर्वक जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से बाउंड्री का निर्माण कराने लगे। इसकी शिकायत सदर एसडीओ के न्यायालय में करने पर धारा 144 लगाया गया है। वहीं थाना से रिपोर्ट तलब किया गया है, ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। लेकिन थाना द्वारा न्यायालय में अबतक रिपोर्ट जमा नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि 10 दिसम्बर को संजय दुबारा 10-12 मजदूर और मिस्त्री लेकर जमीन पर आ धमका और निर्माण कार्य कराने लगा। वहीं मना करने पर जान से मारने की धमकी संजय ओहदार द्वारा दी जाती है। इधर बुधवार को दर्जनों आदिवासी महिला-पुरुष हरवे हथियार के साथ जमीन पर पहुंच गए। जिसके बाद किसी ने मामला बिगड़ते देख इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद टाउन थाना प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे और सबको समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

इसे भी पढ़ें : Police और TPC के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, एके 47 बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

जब सरकार नहीं जागी, तो गांव जाग उठा, फिर क्या हुआ, जानें…

Gumla : कहते हैं कि जरूरत इंसान से वह...

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकं’काल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

चाची के ह’त्यारे को उम्रकैद…

Gumla : चाची विनको कुजूर के हत्यारे एन कुजूर...