Ranchi : राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना से रांची के 2 लाख से अधिक बुज़ुर्गों, माताओं, दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को जून माह का पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना तहत जिले में कुल 2 लाख 32 हजार 310 लाभुकों के बैंक खाते में 23.23 करोड़ की पेंशन राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गयी है। हर लाभुक को 1 हजार रुपये की पेंशन सम्मान राशि मिली। चाहे बुज़ुर्ग हों, निराश्रित महिलाएं, HIV/AIDS से पीड़ित या फिर ट्रांसजेंडर भाई-बहन, सबको बराबर का हक और सम्मान मिला। DC मंजूनाथ भजंत्री का संदेश है कि “हमारी प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे। कोई भी पीछे न छूटे, यही हमारी प्रतिबद्धता है।”
योजना के तहत लाभुकों की संख्या
- मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना: 334 लाभुक
- HIV/AIDS पीड़ित सहायतार्थ योजना: 406 लाभुक
- मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना: 1,67,684 लाभुक
- निराश्रित महिला सम्मान योजना: 47,271 लाभुक
- स्वामी विवेकानंद निःशक्त प्रोत्साहन योजना: 16,608 लाभुक
- ट्रांसजेंडर सामाजिक सुरक्षा योजना: 07 लाभुक
- यदि किसी लाभुक को पेंशन की राशि नहीं मिली हो तो वे “अबुआ साथी” व्हाट्सएप नंबर – 9430328080 पर तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इसे भी पढें : चोरदाहा से बंगाल तक न्याय का कारवां यूं निकला… देखें वीडियो
इसे भी पढें : भाभी के इश्क में कांटा बनी ननद को सरेराह गो’ली मा’री…












