spot_img

मुहर्रम को लेकर ओरमांझी में शांति समिति की बैठक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर ओरमांझी थाना परिसर में एक शांति समिति बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार अनिल तिवारी ने की और संचालन पूर्व उपप्रमुख जयगोविंद साहू ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा, “यह क्षेत्र हमेशा से सौहार्द और शांति का प्रतीक रहा है। मुहर्रम भी आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ ही मनाया जायेगा।” प्रखंड विकास पदाधिकारी कामेश्वर बेदिया ने सरकारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और आयोजकों से भीड़ व डीजे पर नियंत्रण रखने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र को “अमन-चैन की धरती” बताया। थानेदार ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुये कहा कि “त्योहारों में शांति समिति की जिम्मेदारी अहम होती है और प्रशासन हर कदम पर साथ रहेगा।”

बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बड़ाईक, पूर्व उपप्रमुख मुम्तजीर अहमद रज़ा, रीजवान अंसारी, रामकुमार महतो, मोबारक अंसारी, सलीम अंसारी, शिवनाथ मुंडा, सुरज लोहरा, मनिनाथ सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में कहा “मुहर्रम प्रेम, श्रद्धा और शांति का पर्व है, इसे भाईचारे के साथ मनाना ही हमारी पहचान है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...