Kohramlive : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी को ब्रिटेन में बड़ी झेंप का सामना करना पड़ा है। लंदन पुलिस द्वारा उनकी गाड़ी रोककर की गई तलाशी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब नकवी पहले ही भारत की एशिया कप ट्रॉफी रोकने को लेकर आलोचनाओं के घेरे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, नकवी लंदन में शहजाद अकबर और आदिल राजा के प्रत्यर्पण मामलों पर बातचीत के लिये पहुंचे थे। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस ने उनकी गाड़ी को सामान्य रुटीन-चेक की तरह नहीं, बल्कि हर दिशा से बारीकी से तलाशी ली। हालांकि लंदन पुलिस ने तलाशी के कारणों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती।
Another moment of embarrassment for Pakistan on the global stage. Interior Minister Mohsin Naqvi faced a harsh vehicle inspection for explosives and disrespectful treatment in London.
The real image of Pakistan!! pic.twitter.com/R57YAZ6ha4
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 9, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह तलाशी उस समय की गई जब नकवी ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। ध्यान देने वाली बात है कि नकवी न केवल पीसीबी के प्रमुख हैं, बल्कि एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के चेयरमैन भी हैं। नकवी इन दिनों एक और कारण से आलोचना में हैं, एशिया कप ट्रॉफी विवाद। भारत ने इस साल पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था। टीम इंडिया ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद खिलाड़ी ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाते दिखे और ट्रॉफी के बिना स्वदेश लौटे। BCCI ने हाल ही में उन्हें ईमेल भेजकर ट्रॉफी सौंपने का अनुरोध किया था। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नकवी अड़े हुये हैं कि वह खुद अपने हाथों से ही भारतीय टीम को ट्रॉफी सौंपेंगे।
पाकिस्तान की नई किरकिरी
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनेक यूजर्स इसे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख पर सवाल बताते हुये मजाक उड़ा रहे हैं। ट्रॉफी विवाद और अब लंदन में हुई तलाशी, इन दोनों घटनाओं ने नकवी की छवि और पाकिस्तान की प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झटका दिया है।









