Kohramlive Desk : फास्टैग की सहायता से टोल प्लाजा पर आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। वाहन से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं। यह खुद आपके अकाउंट से पैसे डिडक्ट कर लेता है। हालांकि अभी भी बहुत लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया। अगर आपको लग रहा है कि इसे खरीदने का प्रोसेस जटिल है तो ऐसा नहीं है। इसे सीधे अपने घर मंगवा सकते हैं। बस इसका प्रोसेस जानना जरूरी है।
Paytm से मंगवा सकते हैं घर
अगर आप एक वाहन मालिक हैं और पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो फास्टैग को सीधा अपने घर मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको बेहद आसान से स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं और उन्हीं की बदौलत आप फास्ट टैग को अपने घर पर डिलीवर करवा सकते हैं।
इस प्रकार करनी है बुकिंग
1.FasTag बुक करने के लिए सबसे पहले यूजर्स को Paytm ऐप ओपन कर लेना चाहिए।
2.अब आपको टिकट बुकिंग वाले सेक्शन में जाना चाहिए।
3.यहां पर आपको काफी सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं।
4.आपको यहां पर बाय फास्टैग ऑप्शन को चुन लेना चाहिए।
5.अब आपको अपने वाहन की डिटेल्स डालनी होती हैं।
6.जैसे ही आप डीटेल्स भरते हैं आपको पेमेंट का ऑप्शन दिखता है।
7.आपको पेमेंट के नीचे ऐड्रेस भरने का भी ऑप्शन मिलता है।
8.ऐड्रेस भरने और पेमेंट करने के बाद ये फास्टैग आपके घर डिलीवर हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चुटिया का मुकेश डोरंडा में इस हाल में मिला, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें :Suo-Moto Online Mutation प्रक्रिया का शुभारंभ, दूर होंगी दाखिल खारिज संबंधी परेशानियां




