spot_img

गोलियों से भून डाला पठानकोट एयरबेस के गुनहगार को

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Islamabad (Pakistan) : भारत के पठानकोट एयरबेस के गुनहगारों में शामिल जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर शाहिद लतीफ और हाशिम को गोलियों से भून दिया गया। दोनों को पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोलियों से छलनी कर दिया। शाहिद लतीफ की मौत से जैश-ए-मोहम्मद को तगड़ा झटका लगा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद लतीफ को साल 2010 में भारत सरकार ने सजा पूरी होने और पाकिस्तान के बेहतर संबंधों की बहाली के प्रयास के लिए वापस भेजा था। उसके साथ 25 अन्य आतंकवादियों को भी रिहा किया गया था। भारत में सजा सुनाने के बाद वह जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश की जेलों में लगभग 16 सालों तक बंद रहा। यही नहीं, 1999 में जब आतंकियों ने आईसी-814 विमान को हाईजैक कर कंधार पहुंचाया था, तो मौलाना मसूद अजहर के साथ उसकी रिहाई की मांग भी की गई थी।

आतंकवादी शाहिद लतीफ को गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। शाहिद लतीफ को भारत ने आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया था। इसके साथ ही वह गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का वांटेड था।  शाहिद लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला के अमीनाबाद कस्बे के मोर गांव का रहने वाला था।

इसे भी पढ़ें : रांची में कांस्टेबल की संदेहास्पद मौ*त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

इसे भी पढ़ें : पूजा-पंडालों के लिए DC-SSP का निर्देश… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां इस हाल में मिली, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, यहां बदल गई वोटिंग डेट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन

इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “प्रणाम भईया काहे नहीं बोला रे”… और मार दी गो*ली… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विनाश का तांडव, एक साथ चली गई 169 लोगों की जान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति एक ऐसा प्रहार करती है,...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...