Kohramlive desk : शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। दो दिन की ईडी हिरासत में भेजे जाने के बाद टीएमसी नेता ने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें शनिवार की शाम को एसएसकेएम अस्पातल में भर्ती कराया गया था। ईडी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल करके कहा था कि यह कानून के खिलाफ है। इसके बाद हाई कोर्ट ने ईडी को आदेश दिया था कि पार्थ को AIIMS में शिफ्ट कर दिया जाए। एसएससी घोटाले मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी को जब एयर एंबुलेंस से AIIMS पहुंचाया गया तो अस्पताल के बाहर लोग ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगे।
कुत्तों के लिए भी अलग फ्लैट
पार्थ चटर्जी की गिरफ्तार के बाद से ईडी ने उनकी आय से अधिक संपत्ति के कई मामले उजागर कर चुकी है। डायमंड सिटी में भी उनके तीन फ्लैट थे। यहां एक फुली फर्निश्ड और एयर कन्डिशंड फ्लैट उनके पालतू कुत्तों के लिए था। कहा जाता है कि उन्हें कुत्ते बहुत पसंद हैं। पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद उनकी करीबी अर्पित मुखर्जी के घर से 21 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा उनके आवास से 1 करोड़ रुपये की जूलरी मिली।
#WATCH | West Bengal Minister and former Education Minister of the state, Partha Chatterjee, arrives at Bhubaneswar airport along with ED officials. To be taken to AIIMS, Bhubaneswar. pic.twitter.com/Rw7eBYkGsP
— ANI (@ANI) July 25, 2022
पार्थ की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता टीएमसी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं। इसी बीच दावा किया गया है कि गिरफ्तारी के बाद पार्थ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश कम से कम चार बार की लेकिन उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बता दें कि टीएमसी ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर टीएमसी भी पार्थ पर कार्रवाई करेगी।
इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत
इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल
इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम
इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई
इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर












