जामताड़ा : रातभर घर से लापता थे Para Teacher और सुबह में जंगल के पास मिली उनकी लाश। सिर पर चोट के निशान भी मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह हुआ है जिले के नारायणपुर थाने के सकलपुर और धोबना गांव के बीच।
इसे भी पढ़ें : टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल
Para Teacher तो थे ही, ठेकेदारी भी करते थे सिकंदर
मृतक पारा शिक्षक की पहचान 47 वर्षीय सिकंदर मियां के रूप में की गई है। वे धोबना गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कार्यरत थे। गांव में ठेकेदारी का काम भी करते थे। शाम में घर से कुछ काम से निकले थे। फिर रातभर घर नहीं आए। फोन भी बंद मिला। सुबह में लोगों ने उनका शव जंगल के पास देखा। फिर पुलिस को खबर दी गई।
इसे भी पढ़ें : Homosexual जोड़े ने रचाई शादी, जानें कैसे मच गया बवाल…












