Kohramlive : पपीता तो सेहत के लिए फायदेमंद है ही, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छोटे-छोटे बीज भी आपकी खूबसूरती को निखारने का जादू रखते हैं? अक्सर हम इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इनमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम पपैन की ताकत छिपी होती है, जो आपकी त्वचा को बेदाग और दमकता हुआ बना सकती है।
मुंहासों को कहें अलविदा
अगर बार-बार मुंहासे आपकी खूबसूरती में रोड़ा बन रहे हैं, तो पपीते के बीज का पेस्ट बनाकर 15 मिनट तक लगायें। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण आपकी त्वचा को साफ-सुथरा बना देगा।
दमकती त्वचा के लिए स्क्रब
पपीते के बीज को पीसकर उसमें थोड़ा शहद या गुलाब जल मिलायें और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे न सिर्फ डेड स्किन हटेगी, बल्कि आपकी त्वचा जवां और चमकदार बनी रहेगी।
तो अगली बार जब पपीता खायें, इसके बीज को बेकार समझकर फेंकने की भूल न करें। खूबसूरती का यह खजाना आपके घर में ही मौजूद है।
Disclaimer : ऊपर दिये गये आर्टिकल की सटीकता की पुष्टि कोहरामलाइव डॉट कॉम नहीं करता। इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें :पलामू से रिम्स तक : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की दास्तान… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 7 IPS अधिकारियों का तबादला, नई पोस्टिंग का ऐलान




