SIWAN : बिहार के सिवान में मंगलवार को एक युवक का प्रा*इवेट पार्ट काटकर डेड बॉडी को फंदे पर लटका दिया गया। घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के बालम भिंडा की बताई जा रही है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के टीला गांव निवासी तेगा यादव के 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक की मां ने जमीन विवाद में पड़ोसियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एमएच नगर हसनपुरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में थानाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि युवक का गुप्तांग काटने के बाद फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कल से लापता था युवक
मृतक के पिता तेगा यादव का कहना है कि मेरा बेटा पंकज सोमवार शाम से लापता था। काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब घर के मोबाइल पर कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई कि आपके लड़के का शव गुलर के पेड़ पर लटक रहा है। सूचना मिलते ही परिवार के सभी लोग भागते हुए वहां पहुंचे तो देखा कि पंकज का शव पेड़ से लटक रहा है। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी थाने की पुलिस को दी।
प्रेम प्रसंग में हत्या का अफवाह
घटना के बाद इलाके में अफवाह है कि वह गांव की ही किसी लड़की से प्रेम करता था। कल शाम को वह उससे मिलने गया था। इसी दौरान लड़की के परिवारवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर उसका गुप्तांग काटकर पेड़ से लटका दिया।
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर में कमलदेव मा*रा गया, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित कमलदेव गिरी हत्याकांड की जांच CBI से करायेंगे : रघुवर दास
इसे भी पढ़ें : Kamaldev Giri Murder Case : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी की ह*त्या का सूत्रधार प्रधान उगल गया बड़ा राज… क्या बोले SP सुनें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी मर्डर केस : जाहिद और रकीब ने उगले कई राज, देखें…






