पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : जैसी संभावना थी, ठीक वैसा ही हुआ। पंकज चौधरी को रविवार को औपचारिक रूप से यूपी भाजपा अध्यक्ष घोषित किया गया। चूंकि वे इकलौते नामांकनकर्ता थे, इसलिये शनिवार को ही उनका नाम तय माना जा रहा था। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में इसका ऐलान हुआ। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जैसे ही पंकज चौधरी के नाम का ऐलान किया, पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। मंच पर केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, प्रदेश चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहे। इस मौके पर CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। पीयूष गोयल ने कहा, यह भाजपा के संगठन की ताकत है कि पार्टी आज इस मुकाम पर है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी का झंडा नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज चौधरी को सौंपा। वहीं, राष्ट्रीय परिषद के 120 नव निर्वाचित सदस्यों की भी घोषणा की गई। पंकज चौधरी भाजपा के 17वें प्रदेश अध्यक्ष बने। वे कुर्मी बिरादरी से आने वाले चौथे प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनसे पहले विनय कटियार, ओमप्रकाश सिंह और स्वतंत्रदेव सिंह इस बिरादरी से अध्यक्ष रह चुके हैं। पंकज चौधरी के अध्यक्ष बनने से पूर्वांचल का कद भाजपा की सियासत में और बढ़ गया है।

घंटाघर की गलियों से दिल्ली तक का सफर

20 नवंबर 1964, गोरखपुर के घंटाघर हरबंश गली में जन्मे पंकज चौधरी गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमपी इंटर कॉलेज से स्नातक तक पढ़ाई की। 1989 में नगर निगम गोरखपुर से पार्षद बने। इसके बाद बने डिप्टी मेयर बने। 1991 में राम लहर के दौरान पहली बार लोकसभा पहुंचे। अब तक सिर्फ 1999 और 2009 में हार का सामना किया। PM नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बने।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...