- मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी
- बागमती का जलस्तर पहुंच चुका खतरे के निशान के करीब
Muzaffarpur : बिहार के कई जिलों में बारिश के पानी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही बारिश के बाद नदियां उफान पर आ गई हैं। बागमती का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। कटरा में पीपा पुल के एप्रोच पथ पर पानी चढ़ने की वजह से कई पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। बाढ़ का पानी तेजी से कई इलाकों में फैल रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी भर जाने के कारण अब वे लोग ऊंचे स्थान पर जाने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा कोई व्यवस्था भी नहीं की जा रही है, जिससे वो गुस्से में हैं।
पश्चिम चंपारणके जोगिया में मसान नदी से कटाव हुआ तेज
पश्चिम चंपारण के बगहा में पहाड़ी नदियां तबाही मचा रही हैं।कई गांवों के लोग संकट में फंस गए हैं। बाढ़ के पानी से रामगनर प्रखंड के शेरवा, बहुआरी, इनरबरवा, जोगिया में मसान नदी से कटाव तेज हो गया है।इसे लेकर लोग भयभीत हो गए हैं।गौरतलब है कि जोगिया पंचायत के सेरवा गांव में मसान नदी से कटाव से बचने के लिए फ्लड फाइटिंग का काम हुआ था, लेकिन मसान नदी के कटाव से वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
इसे भी पढ़ें :40 के दूल्हे को देख भड़क गई 13 की दुल्हन, फिर हुआ ये…
इसे भी पढ़ें : बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर किया व्यवसायी का मर्डर, वारदात CCTV में कैद












