Patna : पटना के बिहटा में हुये सड़क हादसे में चार बच्चों की जान चली गई, वहीं करीब 8 बच्चे बेतरह जख्मी हैं। टेम्पो चालक भी घायल हो गया है। एक साथ चार स्कूली बच्चों की जान चले जाने से गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। लोगों ने इल्जाम लगाया कि ट्रक चालक की लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हुआ। खबर है कि शुक्रवार की दोपहर उक्त सभी बच्चे टेम्पो में बैठकर सनराइज स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गये। घटना के बाद इलाके में तहलका मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी बच्चे दूसरी से पांचवीं क्लास के थे। सभी की उम्र 7 से 10 साल के बीच की है।
इसे भी पढ़ें :वोटों की गिनती के रोज बदला रहेगा ट्रैफिक रूट… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…
इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…
इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा











