Palamu : हरवे-हथियार से लैस नकाबपोश उग्रवादियों ने पलामू में जमकर उत्पात मचाया। लेवी नहीं मिलने से गुस्साये 30 से ज्यादा उग्रवादियों ने ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों से गाली गलौच किया। विरोध करने पर उन्हें मारा-पीटा। मजदूरों को बंधक बना 3 ट्रैक्टरों में आग लगा दी। यह ईंट भट्टा पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा में है। आशंका है कि इसमें TSPC दस्ते का हाथ है। घटना सोमवार देर रात की है।
घटना के संबंध में जो बातें सामने आई उसके अनुसार बीती रात 30 से ज्यादा उग्रवादी कंडा में स्थित एसकेएम ईट भट्टा पहुंचे। उन्होंने तीन कोयलामैन को पकड़ भट्टे से थोड़ी दूर ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद मजदूरों से मारपीट और 5 ट्रकों को आग के हवाले के करीब आधे घंटे बाद वहां से चलते बनें।
ईंट भट्टे के मालिक सत्या महतो ने बताया कि दशहरा के समय भी लेवी की मांग की गई थी, लेकिन किसी ईट भट्टे वाले ने लेवी नहीं दी थी। इस घटना को अंजाम देने की एक वजह यह भी हो सकती है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा और बिश्रामपुर के SDPO सुरजीत कुमार पहुंचे। एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि 3 ट्रैक्टर के इंजन वाले हिस्से में आग लगाई गई है। TSPC का दस्ता होने की संभावना है। पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है। जल्द ही अपराधी हमारी गिरफ्त में होंगे।
इसे भी पढ़ें : रांची से अब इन 7 शहरों में जाना हुआ आसान, फ्लाइट सेवा शुरू…
इसे भी पढ़ें : पर्व त्योहार से पहले बड़कागांव में क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : ऐतिहासिक तपोवन मंदिर बदलेगा रूप रंग, तैयार है एक्शन प्लान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : पुलिस के जवान ने रेलवे ट्रैक पर लेट किया यह काम, देखें…
इसे भी पढ़ें : सरहुल और रामनवमी को ले क्या बोल गये हजारीबाग DC और SP… देखें
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : प्यार करने वाले को मिली तीखी चोट, फिर करा दी शादी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर मिलता रहा हुक्म, शूटर दागता रहा कल्लू पर गोलियां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : MBA संजीव ने दो बार घों*टा था मासूम शौर्य का गला, क्या बोल गये SSP… देखें
इसे भी पढ़ें : KOHRAMLIVE EXCLUSIVE : – 5 डिग्री में सरहद पर जांबाज फौजी की शानदार होली, देखें वीडियो…








