spot_img
spot_img
spot_img

डबल म*र्डर से दहल उठा पलामू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू आज डबल मर्डर से दहल उठा। यहां भोरे-भोर दो लोगों की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों की डेड बॉडी कोयल नदी के किनारे से बरामद की गई। मृतकों की शिनाख्त राजेश कुमार और बौधा भुईयां के तौर पर की गई। दोनों युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के सेरमटांड़ के रहने वाले थे। राजेश की हत्या चैनपुर थाना क्षेत्र में की गई। वहीं, बौधा भुईयां का कत्ल टाउन थाना क्षेत्र में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन के लफड़े में यह खून खराबा हुआ है। डबल मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, गांव के कुछ लोगों के अनुसार राजेश कुमार रोज की तरह आज भोर में भी शौच के लिए कोयल नदी के किनारे गया हुआ था। वहां पहले से घात लगाये बदमाशों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और भाग निकले। राजेश की हत्या की खबर के बाद उसके करीबी लोगों ने संदेही गुनहगार बौधा भुईयां का पीछा किया। इल्जाम है कि दौड़ा कर उसे धर लिया और फिर गला काट कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया।
मामले में चैनपुर पुलिस का कहना है कि राजेश कुमार के परिवार का सेमरटांड़ के ही कुछ लोगों के साथ जमीन का लफड़ा चल रहा था। इससे पहले इसी विवाद में गोली भी चली थी। हत्याकांड की पुलिस जांच कर रही है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के बंधु तिर्की झामुमो में! “बुरा न मानो होली है”

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल

इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें

इसे भी पढ़ें :ससुर और प्रेग्नेंट बहू के साथ यह क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस का झटका… जानें

इसे भी पढ़ें :ACB के शिकंजे में शिक्षा विभाग का कर्मी

इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन-दहाड़े बीच मेन रोड में म*र्डर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...