spot_img

108 एम्बुलेंस नहीं, दम तोड़ते लोग, क्या बोलीं मुखिया फरजाना… सुनें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Daru (Hazaribagh) (Sunil Kumar) : कुछ दिन पहले की ही बात है, एक गरीब ठेला चलाने वाले को बिगड़ैल बाइक सवारों ने धक्का मार दिया। खून से लथपथ गरीब रोड पर ही तड़पता-छटपटाता रहा। कई लोग बगल से गुजर गये और कुछ के पांव वहां सहसा रूक गये। एक ही शोर मचा… 108 एम्बुलेंस बुलाओ। कई जनों ने फोन किया, पर कोई रिस्पांस नहीं मिला। तब लहुलूहान गरीब को एक टेम्पो के अंदर बैठा कर रखा गया। तभी भीड़ में किसी ने लोगों से कहा कि अपने दारू प्रखंड में एक भी एम्बुलेंस नहीं। एक था तो वो भी शायद खराब है। रांची के किसी गैराज में धूल फांक रहा है।

एक दरियादिल इंसान को तरस आया, उन्होंने अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल जख्मी को अस्पताल ले जाने को कहा, पर तबतक बहुत देर हो चुकी थी। इस गरीब की तरह दारू प्रखंड में कई लोग सड़क हादसे के शिकार हो चुके और काल के गाल में समा चुके हैं। एम्बुलेंस नहीं रहने के चलते जख्मी लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता है। नतीजा स्थिति भयावह और डरावनी है। अब हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून आगे बढ़कर सामने आई हैं। उनका कहना है कि वो किसी भी हालत में दारू प्रखंड में एम्बुलेंस की सेवा लाकर ही दम लेंगी। मुखिया ने जिम्मेदार लोगों से डिमांड की है कि जल्दी से जल्दी यहां 108 एम्बुलेंस सेवा बहाल की जाये। सुनें क्या बोलीं मुखिया फरजाना खातून…

इसे भी पढ़ें : बिल्कुल नई चेचिस को फूंक डाला, ड्राइवर के दुख का कारण यह… देखें

इसे भी पढ़ें : जीजा-साली को इस हाल में देख उड़ गये गांववालों के होश

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद…

शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED निष्क्रिय करते वक्त जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें DRG के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि एक जवान गंभीर रूप से

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।