Palamu : राजकीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर (केजी स्कूल) के लिपिक प्रीतम कुमार को निलंबित कर दिया गया। आयुक्त जटा शंकर चौधरी के औचक निरीक्षण के समय बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित पाए गए लिपिक प्रीतम कुमार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबित किया है। इससे संबंधित पत्र भी उन्होंने जारी किया है। आयुक्त के निरीक्षण के समय क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिव नारायण साह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार भी थे।
निरीक्षण के समय लिपिक बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए थे। अनुपस्थित लिपिक के अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी थी। उनके छुट्टी से संबंधित कोई आवेदन भी प्राप्त नहीं हुए थे। इसपर आयुक्त ने अनुपस्थित लिपिक के विरूद्ध कार्रवाई का निदेश दिया था। इस संबंध में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक के निदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा लिपिक से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं रहने के फलस्वरूप उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सदर, मेदिनीनगर के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।
स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित केजी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए आयुक्त जटा शंकर चौधरी औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। औचक निरीक्षण के समय लिपिक अनुपस्थित पाए गए थे।
इसे भी पढ़ें : संध्या को गोली लगने के पीछे का सच जानने में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चुटिया का मुकेश डोरंडा में इस हाल में मिला, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो








