कोहराम लाइव डेस्क : पाकिस्तान के वजीरे आजम यानी प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं।वह होम आइसोलेशन में हैं। पीएम के स्वास्थ्य सेवा मामले के विशेष सहायक फैजल सुल्तान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बता दें कि दो दिन पहले यानी गुरुवार को इमरान खान ने चाइनीज वैक्सीन Sinovac का एक डोज लिया था।
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…
तमाम स्टाफ और मिलने वालों की हो रही जांच
यह जानकारी भी दी गई है कि प्रधानमंत्री इमरान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके तमाम स्टाफ और उनसे मिलने वाले लोगों की भी कोविड जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
तेजी से आ रहे नए मामले
पाकिस्तान में कोरोना के नए मामले तेजी से आ रहे हैं। शनिवार को 3,876 नए मामले सामने आए। अब तक वहां 62 लाख से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 13 हजार से अधिक लोगों की जान गई है।












