Kohramlive : T20 वर्ल्ड कप में इंडिया की हार की तमन्ना रखने वाली एक्ट्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल है। एक्ट्रेस ने भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैच को लेकर यह ट्वीट किया है। एक्ट्रेस का नाम सेहर शिनवारी है।यह एक्ट्रेस पाकिस्तानी है।
अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक्ट्रेस सेहर शिनवारी से ट्वीट करते हुआ कहा कि अगर जिम्बाब्वे ‘चमत्कारिक ढंग’ से भारत को हरा देता है, तो वह जिम्बाब्वे के एक व्यक्ति से वह शादी कर लेंगी। आगमी रविवार यानी 6 नवंबर को टी T20 वर्ल्ड कप के तहत टीम इंडिया के साथ जिम्बाब्वे का मैच होने वाला है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान भी सेहर लगातार ट्वीट कर रही थीं और विश कर रही थीं कि भारत मैच हार जाए। अब उनका एक नया ट्वीट इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। भारत के खिलाफ किए गए इस ट्वीट के बाद एक्ट्रेस नेटिजन्स के निशाने पर भी आ गई हैं। लेकिन इसके साथ ही सेहर क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर भी आ गई हैं। क्रिकेट फैंस पाकिस्तानी अभिनेत्री को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
I’ll marry a Zimbabwean guy, if their team miraculously beats India in next match 🙂
— Sehar Shinwari (@SeharShinwari) November 3, 2022
उन्होंने सीरीज के पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया से चार विकेट से हारने के बाद भी टीम इंडिया पर तंज कसा था। उनका यह ट्वीट जिम्बाब्वे द्वारा पाकिस्तान को एक रन से हराने के एक हफ्ते बाद आया है।

इसे भी पढ़ें : प्रोग्राम देख लौट रही छात्रा की लूट ली आबरू… देखें
इसे भी पढ़ें : स्टोन क्रशर लूटकांड का खुलासा, सुनें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 500 रुपये में LPG सिलेंडर, 300 यूनिट बिजली फ्री… जानिए कब और कहां
इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : साल के आखिरी चंद्रग्रहण पर बचना होगा इस राशि वाले को
इसे भी पढ़ें : छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो








