spot_img

पाकिस्तान बैकफुट पर, जीत की देहरी पर भारत!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : समंदर की नमी, स्टेडियम की गूंज और करोड़ों धड़कनों की धक-धक… टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ा, हर गेंद पर इतिहास करवट लेता दिखा। भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज जंग आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेली जा रही है, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत ने 176 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। अब गेंद, बल्ला और किस्मत, तीनों की टक्कर में भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है। रोमांच की हर सांस के साथ फैंस की निगाहें स्क्रीन पर टिकी हैं। 176 रनों का पीछा करते हुये पाकिस्तान ने पहला विकेट शून्य पर गंवाया। हार्दिक की गेंद पर फरहान ने रिंकू को कैच थमाया और भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। 6 रन के कुल स्कोर पर बुमराह ने साइम अयूब को LBW कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। शुरुआती झटकों से पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने आग उगली गेंदों से पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। सैम अयूब (6) और सलमान आगा (4) को पवेलियन भेजकर मैच की तस्वीर बदल दी। कप्तान सिर्फ 7 गेंद में 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की फिरकी में उलझ गये। स्टंप उखड़ते ही स्टेडियम में भारतीय फैंस का शोर गूंज उठा। अक्षर पटेल ने उस्मान खान और शादाब खान की जमती जोड़ी को तोड़कर मैच की दिशा मोड़ दी। 10.4 ओवर में 73 रन पर पाकिस्तान के 5 विकेट गिर चुके हैं। भारत जीत की दहलीज पर खड़ा नजर आ रहा है। खबर लिखें जाने तक पाकिस्तान के 9 विकेट गिर चुके थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…

Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...

रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…

Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...

शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...

MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…

Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...

बेईमान JE के हाथ हो गये लाल, फिर…

Deoghar : देवघर के करौं प्रखंड में मनरेगा योजना...