Kohramlive : भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में T20 विश्वकप का महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाये। भारत के लिये ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। ईशान ने 40 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 77 रन बनाये, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाये। भारत के लिए शिवम दुबे 27 रन बनाकर आउट हुये, जबकि तिलक वर्मा ने 25 रन बनाये। रिंकू सिंह चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने तीन विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को एक-एक विकेट मिले।
पाकिस्तान को मिला 176 रन का टारगेट…
Date:

झारखंड में मानसून की दस्तक, इस रोज होगी एंट्री…
Ranchi : झारखंड में आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल और मौसम...
रांची के एक गांव में अंधविश्वास की खौफनाक सजा…
Ranchi : राजधानी रांची के एक गांव में महज...
शोर मचते ही कांग्रेस भड़की, झारखंड में तेज हुआ घमासान…
Ranchi : झारखंड के राज्यसभा चुनाव में बुधवार की...
MLA के ड्राइवर की ह’त्या में अब ये दो महिलायें अरेस्ट…
Koderma : कोडरमा के चितरपुर गांव में हुये चर्चित...








