Kohramlive : गुरुवार को भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलियार और सलाल बांधों के फ्लडगेट खोल दिये, जिससे पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होगी। पहली बार रविवार को भारत ने चिनाब का जलप्रवाह रोककर पाकिस्तान को जल संकट की ओर ढकेला था। इसके असर से पाकिस्तान की जलविद्युत परियोजनाएं ठप हो गई थीं। अब गुरुवार को भारत द्वारा अचानक पानी छोड़ने से पाकिस्तान के कई इलाके जलमग्न हो जायेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, डोडा-किश्तवाड़ और रियासी में हुई भारी बारिश के कारण बगलियार और सलाल बांध का जलस्तर बढ़ गया था। इसके बाद दो अतिरिक्त फ्लडगेट खोले गये, जिससे चिनाब का जलस्तर अखनूर में 20 फीट से ऊपर पहुंच गया।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं।
(वीडियो आज दोपहर 3 बजे का है) pic.twitter.com/iXmZ1IFjOk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2025










