रामगढ़ : हथियार के बल पर घर में घुसे एक दर्जन बदमाशों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। घर में रखे लाखों रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। डकैती की यह वारदात रामगढ़ के कुजू थाना क्षेत्र में घटी।
घटना के संबंध में पीड़ित व्यवसायी शिवा प्रसाद ने बताया कि उनकी एक गाय है, जिसे रात में बांधना वह लोग भूल गए थे। देर रात उनकी पत्नी राधा देवी गाय को बांधने के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान हथियारबंद डकैतों ने उनकी पत्नी और दो बच्चों को कब्जे में लेकर घर में घुस आये। हथियार का भय दिखाकर 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 3 लाख कैश लेकर फरार हो गए। उन्हाेंने बताया कि रात को ही एसपी प्रभात कुमार और कुजू प्रभारी को सूचना दी।उन्होंने बताया कि डकैत उनकी बेटी रिया को कब्जे में लेकर आसपास के घरों को खुलवाने को कह रहे थे। पत्नी के गि़ड़गिराने के बाद अपराधियों ने बेटी को छोड़ दिया और पत्नी का नथीया वापस कर दिया। सूचना मिलने के बाद कुजू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More : विदेशी को देखते ही फैली अफवाह, हो गया हंगामा
Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत
Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने
Read More : जमीन एक, दावेदार दो… बना जी का जंजाल












