Kashipur : कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (CPU) के प्रभारी पवन भारद्वाज की मौत हो गई। वह तीन साल से काशीपुर सीपीयू में तैनात थे। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यह घटना काशीपुर में कुंडेश्वरी रोड पर की है।
3 साल पहले काशीपुर सीपीयू में हुई थी तैनाती
40 वर्षीय एसआई पवन कुमार भारद्वाज मूलरूप से कोटद्वार के शिवपुरी के रहने वाले थे। तीन साल पहले उनकी तैनाती काशीपुर सीपीयू में हुई थी। इस समय वह आईआईएम स्थित बैरक में रहा करते थे। बुधवार देर रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपनी कार संख्या यूके 18 के 7664 से काशीपुर बाजार से बैरक की ओर जा रहे थे।
Read more:पलामू में दिनदहाड़े गला काटकर युवक की हत्या
शव निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया
इसी दौरान कुंडेश्वरी रोड पर सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 38 टी 1649 से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक और कार की इस जबरदस्त टक्कर में कार सिकुड़ गई और लॉक हो गई। पवन का शव निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया। क्रेन से कार को काट कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया था। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस की ओर दौड़ पड़े।
Read more:30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाला दुर्दांत माओवादी Ramesh Ganjhu धराया
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि पवन अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनके दो बेटे 14 वर्षीय अनंत व नौ साल की बेटी आदया है। आईटीआई थाना पुलिस के अनुसार ट्रक ईंटों से भरा था और संभल से काशीपुर आया था।
Read more:…और प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम








