spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पलामू में दिनदहाड़े गला काटकर युवक की हत्‍या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : सूरत से छुट्टी पर अपने घर आ रहे युवक की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। यह जघन्‍य वारदात पलामू जिले के पाटन थानाक्षेत्र के महिंद्रा मोड़ के पास घटी। युवक की पहचान बरसैता गांव निवासी कृष्णा दुबे (25) के रूप में की गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन भागे-भागे घटनास्‍थल पर पहुंचे। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ रिश्तेदारों से जमीन का विवाद है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि युवक की हत्या तीन लोगों ने मिलकर की है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

Read more:एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसका फायदा 40 साल तक मिलता रहे : Hemant Soren

Read more:1 September से खुलेंगे क्‍लास वन से फाइव तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी

मृतक कृष्णा सूरत में हीरा फैक्ट्री में काम करता था। सुबह वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो पकड़कर महिंद्रा मोड़ पर पहुंचा था। मृतक का नाबालिक भांजा घटना का चश्मदीद है। उसने बताया कि महिंद्रा मोड़ पर मामा कृष्णा दुबे को लेने बाइक से गया था। तभी एक बाइक पर तीन लोग आए और कृष्णा दुबे पर गोली चला दी। गोली लगने से उसका मामा गिर पड़े। वह भागकर घर गया और लोगों को जानकारी दी। घर वाले पहुंचे तो देखा कि कृष्णा दुबे का धारदार हथियार से गला रेता गया था।

Read more:ड्राइवर को आई झपकी…और मच गई चीख- पुकार

Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...