गोमिया (बोकारो) : प्यार को मुकाम न मिलता देख आहत प्रेमी युगल ने जान देने का फैसला किया। गुरुवार को दोनों ने एक साथ कीटनाशक खा लिया। बेसुध पड़े युवक-युवती को देख आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया। जहां से दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुये बोकारो रेफर कर दिया गया। घटना बोकारो के छिलका पुल के पास की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Read more:ड्राइवर को आई झपकी…और मच गई चीख- पुकार
Read more:“बिना चढ़ावा नहीं करूंगा साइन” …और रंगेहाथ धरा गये इंजीनियर साहब
युवक हजारीबाग के इचाक का रहने वाला है। वहीं युवती बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) की रहनेवाली है। युवक गुरुवार को हजारीबाग से बोकारो थर्मल पहुंचा था। फोन कर युवती को बुलाया, जिसके बाद दोनों छिलका पुल के पास जाकर कीटनाशक खा लिया। मौके से दोनों के पास से कई प्रेम पत्र मिले हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़ा घर से दो बार फरार भी हो चुके हैं। दोनों अलग जाति से हैं, जिस कारण परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। इसी के बाद दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया।
Read more:एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिसका फायदा 40 साल तक मिलता रहे : Hemant Soren
Read more:1 September से खुलेंगे क्लास वन से फाइव तक के स्कूल, गाइडलाइन जारी










