Ranchi : गर्वनर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिये सभी राज्यों का समग्र विकास महत्वपूर्ण है। विकास की ऐसी खाका खींची जाये, जिसमें हर वर्ग और समुदाय की जरूरतें पूरी हो। गर्वनर बुधवार को राजधानी रांची के बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के 44वां स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।
गर्वनर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के चलते खाद्यान्न की जरूरतें बढ़ रही हैं, वहीं कृषि-भूमि घट रही है। कृषि विश्वविद्यालय का खाद्यान्न की जरूरतों को पूर्ण करने की दिशा में अहम दायित्व है। इसकी सराहना की जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता है कि BAU पड़ोसी राज्यों की आवश्यकताओं को भी पूरा करने की दिशा में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि हमें बड़े पैमाने पर समुदाय की सेवा करने की कोशिश करनी चाहिये। सभी को अपना कार्य करना चाहिये तथा समाज को पूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिये।
गर्वनर ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी निरंतर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा से ख्याति अर्जित कर राष्ट्र को गौरवान्वित कर रहा है। विश्वविद्यालय को युवाओं की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रगति के जरिये बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए बेहतर कार्य करने वाले को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र का चयन करने के लिए बधाई दी तथा बेहतर अनुसंधान पर जोर दिया। साथ ही कहा कि सभी विश्वविद्यालय नई-नई उपलब्धियों से विकसित भारत-2047 को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर रहें।
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्या
इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो










