Deogarh : देवघर में ट्रैफिक पुलिस ने गुजरे एक साल में 5 हजार से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड कर दिये हैं। DTO शैलेश प्रियदर्शी के अनुसार यह कार्रवाई लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने के लिये की जा रही है। DTO शैलेश प्रियदर्शी ने कहा कि लाइसेंस सस्पेंड करने का उद्देश्य लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति डर और अनुशासन पैदा करना है। लेकिन जिस तरह से लोग लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, उससे विभाग भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि जो लोग लापरवाही से वाहन चलाते हैं, वे न सिर्फ खुद बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। ऐसे मामलों में विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है।
जिला परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 में 821 लाइसेंस, मई में 1105 लाइसेंस, जून में 157 लाइसेंस, अगस्त में 623 लाइसेंस, सितंबर में 617 लाइसेंस, अक्टूबर में 312 लाइसेंस, नवंबर में 176 लाइसेंस, दिसंबर में 203 लाइसेंस, जनवरी 2026 में 225 लाइसेंस, फरवरी में करीब 200 लाइसेंस यानि कुल मिलाकर 5 हजार से अधिक लाइसेंस सस्पेंड किये जा चुके हैं। वहीं, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से भारी जुर्माना भी वसूला गया है। पिछले छह महीनों में विभाग ने 28 से 30 लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मार्च महीने में ही अब तक करीब ₹13 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है। इसके बावजूद ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर लोगों में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है।
इसे भी पढ़े :‘बाहुबली’ अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, जानें…
इसे भी पढ़े :पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी हाजिर हो, SC ने कहा शर्मनाक…
इसे भी पढ़े :झारखंड में 4 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द… जानें क्यों
इसे भी पढ़े :13 साल की पीड़ा अंत, हरीश राणा को नम आंखों से विदाई
इसे भी पढ़े :25, 35 या 45? LPG बुकिंग नियमों पर सरकार का बड़ा खुलासा… जानें














