Chouparan(KrishnaPaswan) : जहां अक्सर सरकारी योजनाओं की पहुंच धीमी पड़ जाती है, वहां आपदा मित्र सेवा फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से लगातार खुशियों का पैगाम लेकर पहुंच रहा है। इस बार होली पर कठंबा और बिगहा गांवों के विलुप्तप्राय बिरहोर परिवारों के बीच संस्था ने रंगों की सौगात बांटी। करीब 130 बच्चों को पिचकारी, अबीर-गुलाल, मिठाई और बिस्कुट वितरित किये गये। बच्चों के चेहरों पर रंग से ज्यादा चमक मुस्कान की थी। संस्था के अध्यक्ष बिनोद स्वर्णकार ने कहा, “हम चाहते हैं कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा बच्चा भी त्योहार का आनंद पूरी गरिमा के साथ ले।”इस मौके पर सचिव शशि शेखर, हेमंत साहु, दिलीप राणा, मनीष साहु, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह समेत कई युवा मौजूद रहे। वितरण में जीतु यादव और मुकेश मधेशिया की भूमिका भी अहम रही।









