spot_img
spot_img

प्रतिभाओं को निरंतर तराशने का काम कर रही हमारी सरकार : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि विगत 20 वर्षों में हमारे राज्य के नौजवान खिलाड़ियों के प्रतिभा को तलाशने का प्रयास न के बराबर हुई। वर्तमान राज्य सरकार के गठन के बाद से ही हमने गांव से लेकर शहर तक के कोने-कोने से यहां के नौजवानों के अंदर छिपी हुई हुनर को निरंतर तराशने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करने का काम कर रही है। झारखंड में उम्दा खेल नीति बनाया गया है। इसी क्रम में आज जोहार खिलाड़ी पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया है।

इस पोर्टल का लाभ झारखंड के कोने-कोने में मेहनत कर रहे खिलाड़ियों को मिलेगा। सभी खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति एवं योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से मिल सकेगी। पोर्टल के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों का डाटा संग्रहित किया जा सकेगा। जोहार पोर्टल का उपयोग कर झारखंड में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहजता पूर्वक निर्णय ले सकेगी। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता-2022 के समापन समारोह में अपने संबोधन में कहीं।

सीमित संसाधनों के बीच राज्य के खिलाड़ी देश और दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहे हैं

सीएम ने कहा कि किस राज्य के नौजवान खिलाड़ियों में अद्भुत प्रतिभा समाहित है। सीमित संसाधनों के बावजूद हमारे राज्य के खिलाड़ियों ने देश की कई विभिन्न खेलों की टीम का कप्तानी पद को भी सुशोभित कर दिखाया है। सीमित संसाधनों के बीच हमारे राज्य के खिलाड़ी देश और दुनिया में चमक रहे हैं। CM ने कहा कि विभिन्न खेल जैसे तीरंदाज, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन इत्यादि में हमारे नौजवान तथा छात्र-छात्राएं निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इनके प्रयासों को पंख देने का काम किया है। राज्य सरकार द्वारा खेल की दिशा में कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं संचालित की जा रही हैं। विगत कुछ दिन पहले ही ‘सहाय’ योजना मुख्य रूप से राज्य के 5 जिलों में चलाया गया था। आगे भी हमारी सरकार कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने की कार्य योजना तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता-2022 में 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इस बार आयोजित हुए राज्यस्तरीय सीएम आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता में राज्यभर से 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। खेल के क्षेत्र में यह बड़ी बात है। हमारी सरकार गांव-गांव तक जाकर खिलाड़ियों के बीच पहुंचने का प्रयास कर रही है। सभी पंचायतों में खेल मैदान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों के अंदर की क्षमता और हुनर को प्लेटफार्म देकर आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है ताकि आने वाले समय में नीति के अभाव से खिलाड़ियों की प्रतिभा दबकर न रह जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यहां के नौजवानों के हौसला और जुनून को मजबूती प्रदान कर रही है।

राज्य सरकार का प्रयास झारखंड में भी हो वर्ल्ड कप का आयोजन

CM ने कहा कि हॉकी नेशनल टीम में झारखंड के 5-7 खिलाड़ी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन यह विडंबना है कि हॉकी वर्ल्ड कप का मैच हमारे राज्य में नहीं हो पा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आने वाले दिनों में झारखंड में भी वर्ल्ड कप के मैच कराया जाए। हमारी सरकार राज्य में खेल का एक अलग लेवल तैयार करने में लगी है। राज्य के गांव-गांव और शहर-शहर में हम खेल का अलग ट्रैक बनाने में जुटे हैं। इस अवसर पर सीएम ने फाइनल मुकाबले के पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अपनी ओर से बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता-2022 में विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा टीम मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को पुरस्कृत किया तथा खिलाड़ियों को फुटबॉल किट प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक  दीपिका पांडे सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खेल निदेशक  सरोजिनी लकड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग एवं विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी, प्रशिक्षक, टीम मैनेजमेंट के लोग सहित दर्शक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड बरपाएगी कहर, देखें कब तक…

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में भड़के लोग, दुखी बहन ने खुद को ज*लाने का किया प्रयास

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा इनकाउंटर में ईनामी सब जोनल कमांडर ढेर, मिले इतने IED कि…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...