Ranchi : JSSC CGL यानी झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्य सरकार ने फिर से SIT का गठन किया है। यह SIT रांची के सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा की देखरेख में काम केरगी। स्पेशल टास्क फोर्स में चार इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। इससे संबंधित आदेश रांची पुलस कप्तान चंदन सिन्हा ने जारी कर दिया है।
यहां याद दिला दें कि झारखंड सामान्य स्नातक, योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JGGECCE-2023) बीते 28 जनवरी 2024 को निर्धारित था। परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक हो गया था। इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा तत्कालीन सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार की नेतृत्व वाली SIT को दिया गया था। इसी दरम्यान रूटीन प्रक्रिया के तहत डीएसपी प्रभात रंजन बरवार का ट्रांसफर हो गया। जिसके बाद नव नियुक्त सदर डीएसपी को कांड के आगे के अनुसंधान केलिए अनुसंधानकर्ता बनाया गया। एसआईटी को प्रश्न पत्र लीक किए जाने के मामले में शामिल गुनहगारों की जल्द शिनाख्त कर दबोचने का आदेश दिया गया है।
नामकुम थाना में दर्ज है मामला
इस संदर्भ में 29 जनवरी 2024 को नामकुम थाना में काण्ड संख्या 45/24 दर्ज किया गया था। आईपीसी की धारा – 467/ 468/420/120बी., 66 आई.टी. एक्ट एवं 12 Jharkhand Competitive Examination (Prevention and Redressal of Unfair means in Recruitment) Act 2023 के तहत अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : अंचल निरीक्षको का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : परीक्षा केंद्रों पर जाने से पहले यह जरूर जान लें…
इसे भी पढ़ें : HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे : राहुल गांधी
इसे भी पढ़ें : एक साथ 149 स्कूली बच्चों की हालत खराब… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें
इसे भी पढ़ें : मासूम ताराकुल शेख के घर मचा कोहराम… जानें क्यों






