spot_img
spot_img
spot_img

ऑर्केस्‍ट्रा डांसरों के साथ पिस्‍टल की नोक पर दुष्‍कर्म, पुलिस ने कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार के गोपालगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार की रात ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म किया गया। मिली जानकारी अनुसार ऑर्केस्ट्रा संचालक तीन लड़कियों को प्रोग्राम कराने के बहाने मोहम्मदपुर थाना इलाके के जोधन मोड़ के पास लेकर गया। जहां, शराब पार्टी के दौरान पूरी रात जमकर लड़कियों से डांस कराया गया। प्रोग्राम जब खत्म हो गया तब तीनों लड़कियों को उनके घर पहुंचाने के दौरान कुछ युवक उन्हें बाइक से लेकर निकले। लेकिन रास्ते में युवक ने पिस्टल दिखा कर तीनों लड़कियों को बंधक बना लिया। लेकिन एक लड़की किसी तरह जान बचाकर भाग गई। और दो लड़कियां नहीं भाग सकी।

मोहम्मदपुर के रहने वाले आरोपी युवक पर डांसरों ने आरोप लगाया कि पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जबकि दूसरी महिला प्रेग्नेंट थी, जिस कारण उसे छोड़ दिया। इस मामले में रात में ही डांसरों ने मोहम्मदपुर थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रविवार की सुबह आने की बात कहकर उन्हें घर भेज दिया। पीड़ित डांसरों ने रविवार की सुबह महिला थाने में इसकी शिकायत की है।

Read more:फंदे पर झूलती मिली 10वीं की छात्रा की लाश

कार्रवाई का दिया आदेश: एसपी

लड़कियों का आरोप है कि वे मोहम्मदपुर स्थित ज्योति म्यूजिकल ग्रुप के संचालक दीपू कुमार के बुलाने पर प्रोग्राम करने जोधन मोड़ मोहम्मदपुर गई थीं। प्रोग्राम के दौरान ऑकेस्ट्रा मालिक दीपू मौजूद था। प्रोग्राम खत्म होने के बाद घर लेकर जाने के दौरान रास्ते में आर्केस्ट्रा मालिक के दोस्तों ने पिस्टल के बल पर उनके साथ रेप किया है।  इधर, इस घटना को एसपी आनन्द कुमार ने गंभीरता से लेते हुए जांच कर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Read more:ट्रेलर और ऑटो में भीषण टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...