JAMSHEDPUR : रविवार को ट्रेलर और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारों घायलों का MGM अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद करीब एक घंटे के लिए सड़क जाम रहा। मृतकों की पहचान सुधीर टुडू (20), सुकुरमनी मार्डी और ऑटो चालक नील कुमार हेंब्रम (18) के रूप में गई है। सभी मृतक और घायल जरियाडीह और नूतनडीह गांव के बताए जा रहे हैं। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। यह घटना सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल स्टेशन के पास स्थित एनएच-32 की है।
Read more:#DELHIUNLOCK-5 शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, जानें और क्या हुए बदलाव
Read more:#DELHIUNLOCK-5 शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, जानें और क्या हुए बदलाव












