RANCHI : मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक बंगाल और ओडिशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। जिसका असर झारखंड में दिखाई पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उड़ीसा के ऊपर बना साईक्लोनिक सर्कुलेशन अब व्यापक होकर निम्न दबाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है। इसके 19 के बाद इसके झारखंड के उपर से गुजरेगा। जिससे झारखंड में अच्छी बारिश होगी। 19 जुलाई के बाद मॉनसून फिर सक्रिय होगा। इससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र रांची ने सोमवार को पश्चिम सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी और रांची जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में मॉनसून की बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे राज्य में औसत 20 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जुलाई महीने में एक दिन में यह सामान्य से 10 मिमी ज्यादा बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई के बाद दो दिन के लिए मॉनसून शिथिल पड़ सकता है, लेकिन इसके बाद राज्य में फिर अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
![]()
इसे भी पढ़ें : मां की साड़ी से फं’दा बना ल’टक गया होटल मालिक… जानें
इसे भी पढ़ें : भीड़ चीरकर कृष्णा आगे गये तो उन्हें मिल गया अपना खोया बच्चा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी में होटल के बाहर अंधाधुंध फा’यरिंग, दो जनों को ल’गी गो’लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :झुलसे विद्युतकर्मी के इलाज में कोई कमी नहीं होगी : अजय राय
इसे भी पढ़ें :“मैं उस व्यक्ति को थप्पड़ मारना चाहती हूं…” कास्टिंग काउच पर बोलीं Ratan Rajput












