Kohramlive : इंडियन नेवी ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। भारतीय नौसेना ने बोट क्रू स्टाफ कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिये 10वीं पास होना और तैराकी आना चाहिये। फायरमैन के लिये प्री-सी ट्रेनिंग कोर्स का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आयु सीमा 18 साल से 25 वर्ष तक है। एससी, एसटी सहित अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जायेगी। सैलरी 18 हजार से 63200 रुपये प्रतिमाह होगी। बीते 12 मार्च 2025 से शुरू आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तारीख 1 अप्रैल है।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.nic.in पर जायें।
- मांगे गये डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
इसे भी पढ़ें :रांची का यह बाजार बंद, सड़कों पर आक्रोश…
इसे भी पढ़ें :Wakf Amendment Bill : ‘यह ऐतिहासिक पल’, क्यों बोले BJP प्रदेश प्रवक्ता… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :STF का मास्टर प्लान, नामी गुंडे सहमे, लिस्ट तैयार….








