spot_img
spot_img
spot_img

रांची का यह बाजार बंद, सड़कों पर आक्रोश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के पिठौरिया में सरहुल की शोभा यात्रा के दौरान हुई झड़प के बाद आदिवासी समाज आहत-मर्माहत है। मामला अब तूल पकड़ चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज पिठोरिया बाजार बंद करवा दिया और सड़कों पर प्रदर्शन किया। परंपरागत हथियारों से लैस होकर टायर जलाकर आगजनी की। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। आदिवासियों का इल्जाम है कि बीते 1 अप्रैल को सरहुल की शोभायात्रा के दौरान पिठौरिया के बालु गांव स्थित हेटबालु टोली में झड़प हुई थी, इसमें पाहन को निशाना बनाया गया। पाहन सहित दो लोग जख्मी हुये थे। वहीं DSP हेडक्वार्टर अमर कुमार पांडे ने बताया कि मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...