Bihar : बिहार की धरती पर अब जुर्म की गाथा लिखने वाले छोटे-बड़े गुंडों को सबक सिखाया जायेगा। बिहार STF ने अपराधियों के खिलाफ जंग का बिगुल बजा दिया है। ADG मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने साफ कर दिया है कि अब अपराधियों की कोई जगह नहीं। लूट, डकैती और संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिये पुलिस ने 4000 दुर्दांत अपराधियों की लिस्ट तैयार की है। वहीं, करीब 3000 नक्सलियों का भी पूरा ब्यौरा पुलिस के पास मौजूद है।
अब जुर्म की सल्तनत की ताजपोशी नहीं
अपराधियों के लिये अब जेल भी उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिये तैयार हो रही है। बिहार में दो स्थानों पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी गई है। ये जेलें शहरों की भीड़-भाड़ से दूर सुनसान इलाकों में बनाई जायेगी, जहां न तो मोबाइल नेटवर्क होगा, न ही अपराधियों को भागने का कोई रास्ता मिलेगा। अपराध की दुनिया में युवाओं की बढ़ती भागीदारी पुलिस के लिये नई चुनौती बनी है। ADG ने चेतावनी दी है कि जो युवा अपराध की राह पकड़ रहे हैं, उन्हें पुलिस के रडार से बचना मुश्किल होगा। समस्तीपुर, भोजपुर और वैशाली जैसे इलाकों में सक्रिय युवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कुंदन कृष्णन ने सवाल उठाते हुये परिजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराध के दलदल में फंसने वालों के लिये जेल और जब्त की जाने वाली संपत्ति ही भविष्य का सच होगा।
अब अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त
बिहार पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में शामिल कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी संपत्ति की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही अपराध से अर्जित दौलत पर भी बुलडोजर चलेगा। अब बिहार की धरती पर डर नहीं, सुरक्षा का साया होगा। जो अपराध की दुनिया में कदम रखेगा, उसे कानून की सख्ती का सामना करना ही होगा।
इसे भी पढ़ें :बाल सुधार गृह से भागे बाल बंदी नहीं मिले…
इसे भी पढ़ें :सोना लूटने से पहले ही धरा गये ये बदमाश
इसे भी पढ़ें :‘मौ’त’ की घाटी में पलटा ट्रक, लग गई आ’ग, फिर…
इसे भी पढ़ें :सरहुल पर झूम उठा झारखंड, भावुक CM ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें :‘मौ’त’ की घाटी में पलटा ट्रक, लग गई आ’ग, फिर…






