spot_img
spot_img
spot_img

OPPO A59 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत चौंकाने वाली… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : OPPO ने अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो A59 5G लॉन्च कर दिया है। टेक कंपनी ने OPPO के स्टाइलिश लुक वाले इस मोबाइल में 6.56 इंच FHD+ डिस्प्ले और 13MP कैमरे के साथ 5000mAh की बैट्री दी है। कंपनी ने इसे दो मेमोरी वैरिएंट में पेश किया है। इसके बेस मॉडल 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, फोन के बड़े वैरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। सिल्क गोल्ड और स्टार ब्लैक कलर में ये फोन भारत में मिलेंगे। ओप्पो अपने फोन पर न्यू ईयर ऑफर दे रहा है। इसमें सिलेक्टेड बैंक के कार्ड पर 10% या 1500 रुपये तक का कैशबैक, 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 0 डाउनपेमेंट शामिल हैं।

यह है खासियत

OPPO A59 5G स्मार्टफोन 4GB और 6GB रैम सपोर्ट करता है। इसमें 6GB रैम एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे मोबाइल को 12GB रैम की पावर मिलती है। यह स्मार्टफोन 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे SD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो A59 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर पैनल पर LED फ्लैश और f.2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल (MP) प्राइमरी सेंसर और af/2.4 अपर्चर के साथ 2MP लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।कनेक्टीविटी के लिए ओप्पो A59 5G फोन 5G बैंड सपोर्ट करता है। इसमें 3.5mm जैक, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग सहित बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिल जाते हैं।

इसे भी पढ़ें : …और धरा गया बबलू, क्या किया था कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : हाथियों का झुंड महेश साव को कर गया अनाथ… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद, क्या बोली SP… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...