spot_img
spot_img

भगवान जगन्नाथ का खुला पट, पूर्व विधायक सहित अनेक श्रद्धालुओं ने टेका मत्‍था 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan: सियरकोनी की अब पहचान बदलने वाली है। राज्य नही बल्कि देश स्तर पर चौपारण प्रखंड का नाम गूंजने लगा है। इस्कॉन से जुड़े भक्ति वेदांता शिक्षालय निर्माण के प्रथम फेज में निर्मित भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र  मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भगवान जगन्नाथ का पट खोल दिया गया। पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव समेत हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दरबार मे मत्था टेका।

दूसरे फेज में शिक्षालय, गुरुकुल, गोशाला, कृषि तथा नैचुरोपैथी के होंगे कार्य

शिक्षालय योजना के प्रमुख डॉ. केशवानंद प्रभु ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में इस्कान के मुख्यालय मायापुर, पश्चिम बंगाल से त्रिदंड स्वामी परम पूज्य भक्ति राघव स्वामी जी महाराज उपस्थित रहे। महाराज जी मुल रूप से कनाडा के निवासी हैं, परंतु प्रभु भक्ति में अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया है। बताया कि मंदिर पूजा के बाद दूसरे फेज में शिक्षालय, गुरुकुल, गोशाला, कृषि तथा नैचुरोपैथी कार्य होंगे।

इनकी रही उपस्थिति  

बताते चलें कि सियरकोनी में समाजसेवी संजय सिंह, मुखिया बिनोद सिंह के परिजनों द्वारा चार एकड जमीन गुरुकुल निर्माण के लिए दान स्वरूप दिया गया है। इस दौरान जिप सदस्य राकेश कुमार, भाजपा नेता सुनील साहू, रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, राजेश सहाय, राजेन्द्र, कृष्णा कुमार पासवान चंद्रवंशी, मुकुन्द साव, मुकेश सिन्हा, समाजसेवी हतिश्चद्र सिंह, रामचन्द्र सिंह, प्रभात सिंह, रामाशीष सिंह, विजय भुइयाँ, राकेश पांडेय, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, शिवकुमार यादव, रोहित जैन, बबलू बर्णवाल, दिलीप राणा, राहुल राणा, प्रमोद ठाकुर सहित हज़ारों लोग शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें :मजदूर पापा गिरकर मर गये, माथा खराब है बेटे का… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची की डॉ आकांक्षा को भुवनेश्वर में मिला बड़ा सम्मान…

इसे भी पढ़ें :सलवार पेड़ पर टंगा मिला, एक जवान लड़की का क्या किया हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’ 

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :धमाके से दहला इस्तांबुल, छह की दर्दनाक मौत…देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...