RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में लगभग 50 दिनों के कोरोना के सदर अस्पताल में तीन विभाग की ओपीडी को छोड़कर लगभग सभी ओपीडी शुरू हो गई हैं। अस्पताल के उपाधीक्षक एस मंडल ने बताया कि ऑर्थो और सर्जरी की ओपीडी छोड़ कर अस्पताल में लगभग सभी विभाग के ओपीडी को शुरू कर दिया है। स्किन, ऑर्थो और सर्जरी को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। रिम्स के पीआरओ डॉ. डीके सिन्हा ने बताया कि रिम्स में ओपीडी सेवा शुरू करने संबंधी एक जरूरी बैठक 12 जून को निर्धारित की गई है। उस दिन ओपीडी शरू करने पर फैसला होगा। संभवतः सोमवार से रिम्स में भी ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगी।
Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
66 दिन बाद रांची में कोरोना से एक भी मौत नहीं
3 अप्रैल के बाद पहली बार रांची में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। मतलब 66 दिनों के बाद रांची में कोरोना से मरने वालों की संख्या शून्य रही। अप्रैल में रांची में एक दिन में 50-60 मौतें हुई थीं।
Read More: इस यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए लड़कियों संग रहने का दिया ऑफर, फिर…












