Deoghar : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जो अपने बेटे-बेटी और भतीजे के लिये काम करता हो, वो गोड्डा के गरीब आदिवासियों और दलितों का कभी भला नहीं कर सकता, इनका भला केवल PM नरेंद्र मोदी कर सकते हैं, क्योंकि 140 करोड़ भारतीय ही नरेंद्र मोदी का परिवार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर हमें डरा रहे हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है, उससे PoK मत मांगो। मैं आज बाबा की भूमि से कह रहा हूं, राहुल बाबा, हम भाजपा वाले हैं, हम एटम बम से नहीं डरते। पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और हेमंत सोरेन ने अपने वोट बैंक के लिये आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाला और उसे मुस्लिमों को दे दिया। ममता बनर्जी ने 180 जातियों को पिछड़ा वर्ग श्रेणी में अनाधिकृत रूप से शामिल किया, जिसे कोलकाता हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया। बाबा की भूमि पर कह कर जाता हूं, जब तक भाजपा है, हम आदिवासियों दलितों और पिछड़ों का आरक्षण नहीं लूटने देंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी कहते हैं जब तक झारखंड का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। अमित शाह शुक्रवार को झारखंड के मधुपुर (देवघर) और दुमका में जनसभा को संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें :पेड़ पर ल’टका मिला युवक, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :लोहरदगा में बड़ा हादसा, मिट्टी में दबी 4 जिंदगियां, रेस्क्यू जारी…
इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…
इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…
इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मां-बाप संग CM कर रहे पुलिस का इंतेजार, वीडियो किया शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें : लोस चुनाव के 5वें चरण में 56.68% वोटिंग, जानें पूरी डिटेल्स



