Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विद्युत रंजन सारंगी के निर्देश पर आज अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नगर उंटारी में अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकरण का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया। ऑनलाइन काम होते ही इसके बेहतर रिजल्ट भी सामने आने लगे। फटाफट कई मामले निपटा दिये गये। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह के द्वारा मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम के तहत मृतक के आश्रित राजकुमारी देवी को दुर्घटना हित लाभ के रूप में 7 लाख का चेक दिया गया, वहीं एजाज अंसारी को 3 लाख 10 हजार एवं अयोध्या यादव को 3 लाख 25 हजार का चेक दिया गया। उन्नति के पहिया योजना के तहत छात्र-छात्राओं के बीच 54 साइकिल का वितरण किया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय नगर उंटारी से दिव्यांगों को चार व्हीलचेयर, तीन ट्राई साईकिल, दो बैसाखी तथा एक श्रवण यंत्र दिया गया। दिव्यांग पेंशन योजना के तहत लड़कों को पेंशन सर्टिफिकेट दिया गया। कृति आजीविका एवं अन्य चार सखी मंडलों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 22 लाख रुपए का चेक दिया गया।
इससे पहले राजकीय मध्य विद्यालय की छात्र -छात्राओं के द्वारा बैंड वाद से परेड करते हुये पुष्पवर्षा से अतिथियों का स्वागत किया गया। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय नगर उंटारी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह, गढ़वा के DC शेखर जमुवार, DFO ए.बी. अब्राहम, नगर उंटारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चौबे ने लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह एवं गढ़वा के DC शेखर जमुवार ने एक-एक पौधा नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाया। इस अवसर पर कई न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले तीन दिन…
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को मिली बेल
इसे भी पढ़ें :रक्षा मंत्री हॉस्पिटल में एडमिट…
इसे भी पढ़ें :रांची रेलवे स्टेशन पर हो जायें अलर्ट, वरना…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन के उजाले में महिला के साथ हो गया कांड…
इसे भी पढ़ें :कई विभागों में वैकेंसी, लाखों में सैलरी… डिटेल्स यहां
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन के उजाले में महिला के साथ हो गया कांड…
इसे भी पढ़ें :हरियाणा में INLD और BSP ने मिलाया हाथ, ये होंगे CM!
इसे भी पढ़ें :अमरकंटक एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया नहीं जायेगी पाकिस्तान, किसने कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति मुर्मू और साइना नेहवाल आमने-सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :भारत ने फिर जिम्बाब्वे को दी शिकस्त…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर फहीम खान के भांजे की ह*त्या, सनसनी
इसे भी पढ़ें :पुलिस स्टेशन में मिला बड़ा सा कोबरा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :फेमस टीवी कपल दिव्यांका और विवेक विदेश में मांग रहे मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस स्टेशन में मिला बड़ा सा कोबरा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फेमस टीवी कपल दिव्यांका और विवेक विदेश में मांग रहे मदद… जानें क्यों