spot_img

दिवाली पर ताश खेलने की परंपरा को भुनाने में जुटे ऑनलाइन गेम्‍स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोरोना संक्रमण के कारण कई पारंपरिक खेलों का बदला स्‍वरूप

कोहराम लाइव डेस्‍क : कोरोना वायरस महामारी की वजह से करीब एक साल से जहां परीक्षाएं, सम्मेलन समेत कई जरूरी गतिविधियां ऑनलाइन सिमट आई हैं। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियम के पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसे देखते हुए ऑनलाइन गेम्स वाले एप और वेबसाइट दिवाली पर कई लोगों द्वारा खेले जाने वाले ताश और पत्ती की परंपरा को शामिल करा इसे ‘भुनाने’ में जुट गए हैं।

इसे भी पढ़ें :Shame : बेटे की चाह में हैवान हो गया पिता, इकलौती बेटी की चढ़ा…

कोविड-19 ने लोगों के पारंपरिक रूप से मिलने-जुलने, पार्टी करने के अवसर को छीन लिया है। संक्रमण के खतरे के चलते इस बार दिवाली पर ताश-पत्ती के साथ दोस्तों-मित्रों और परिवार के साथ टेबल पर बैठकर सांकेतिक जुआ खेलना और दांव लगाना संभव नहीं होगा। ऐसे लोगों को बाजी गेम्स, स्टिकपूल और पॉकेट-52 जैसे ऐप और वेबसाइट ने ऑनलाइन खेलने का विकल्प दिया है जिसमें लोग पोकर और दिवाली पर पारंपरिक रूप से तीन पत्ती खेल सकते हैं। ये एप लोगों को पोकर या अन्य ताश के खेल परिवार और दोस्तों और यहां तक पेशेवरों के साथ खेलने का विकल्प दे रहे हैं।

हर कोई भयभीत है

पिछली दिवाली दो लाख हार चुके 29 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि ताश खेलने के लिए इस बार न्योता नहीं मिला ‘बड़ा झटका’ है। उन्होंने कहा, पिछली दिवाली से मैं खुद को समझा रहा हूं कि अगली दिवाली इस नुकसान की भरपाई कर लूंगा लेकिन कोरोना वायरस की वजह से मेरे पहचान वाला कोई भी ताश पार्टी की मेजबानी नहीं कर रहा है. मैंने कई लोगों को संपर्क किया यहां तक खुद ताश पार्टी करने की सोची लेकिन कहीं से सकारात्मक जवाब नहीं आया। हर कोई भयभीत है।

इसे भी पढ़ें :न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

विकल्‍प तलाश रहे लोग

बाजी गेम्स के सीईओ नवकिरण सिंह ने कहा, कोविड-19 महामारी की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हुए हैं और इससे मनोरंजन के तरीके प्रभावित हुए हैं और लोग विकल्प तलाश रहे हैं। इससे इस क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिली है और हमारा मानना है कि यह अब और बढ़ेगा। हम उम्मीद करते हैं और प्रोत्साहित करते हैं कि इस त्योहार लोग सामाजिक दूरी का अनुपालन करने हुए ऑनलाइन खेलों का आनंद लें। पॉकेट52 के सीईओ नीतेश साल्वी ने कहा जो भी पोकर खेलना जानता है वह हमारा लक्षित ग्राहक है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आखिर पुराने जमाने में दरवाजे छोटे और नीचे क्यों? चौंक जायेंगे… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी किसी पुराने गांव, पुश्तैनी...

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

मानसून में चेहरे पर बढ़ रहे हैं पिंपल्स, अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : बारिश का मौसम तपती गर्मी से सुकून...

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...