DHANBAD : कल तक बेटा-बेटी को मोबाइल से कोसों दूर रखने वाले अब खुद उनके हाथों में मोबाइल थमाने को मजबूर हो गये हैं। वजह सिर्फ एक… ऑनलाइन पढ़ाई। अगर ऑनलाइन क्लास छूटी तो पढ़ाई में पीछे हो जाने का वास्ता दे कर रोज फोन पर ही बन रही है हाजरी। घर के इधर-उधर कोने में छुप-छुपा कर रहने वाले बच्चे को मम्मी खोज पुकार थमा रही है मोबाइल। कहती है- बेटा कर लो क्लास। बच्चे भी क्लास के बाद कोई और ऐप में घुस जाते हैं। वह होता है उनके अपने मनपसंद का गेम। अब कुछ ऐसे मामले सामने आने लगे हैं जिसमें ऑनलाइन क्लास करने वाले बच्चों की आंखों से पानी गिरने लगा है। देखें, सुनें और समझें क्या बोल रही हैं ऐसे कुछ बच्चों की मम्मी।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
Read More : हैवानियत : 7 साल के बच्चे को पिता ने पानी की टंकी में फेंका, फिर…








