जानें कब और क्या है इसकी खूबियां
कोहराम लाइव डेस्क : OnePlus का फिटनेस बैंड 11 जनवरी को लांच हो सकता है। दूसरी तरफ OnePlus की तरफ से अपकमिंग फिटनेस बैंड का टीजर जारी कर दिया है। ट्वीटर पर OnePlus के पोस्ट से खुलासा किया गया है कि OnePlus फोन के बाद भारत में फिटनेस वियरेबल्स लांच करेगी। ट्वीटर पोस्ट में OnePlus की तरफ से लिखा गया है कि “The New Face of Fitness Coming Soon” इसके लिए OnePlus वेबसाइट पर नोटिफाई पेज को लाइव कर दिया गया है।
टक्कर Xiaomi ब्रांड से
OnePlus फिटनेस बैंड की टक्कर Xiaomi ब्रांड के फिटनेस बैंड Mi Band 5 से होगी। OnePlus के अपकमिंग फिटनेस बैंड में कुछ कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। यह आमतौर पर स्मार्टवॉच में देखने को मिलेते हैं। इस फिटनेस बैंड को करीब 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :माओवादियों की धमकी, इस गांव में होगा नरसंहार …और कांप रहे लोग
This year, we are here to help you achieve all your fitness goals and make your life easier.#SmartEverywear
Head to the link to get notified: https://t.co/LUCWvulREa pic.twitter.com/ynLzgyFxku
— OnePlus India (@OnePlus_IN) January 4, 2021
24/7 हर्ट रेट मॉनिटर
OnePlus फिटनेस बैंड में 24/7 हर्ट रेट मॉनिटर और ब्लड सैचुरेशन मॉनिटर SpO2 की सुविधा दी जा सकती है। यह दोनों ही फीचर कोरोनाकाल में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। साधारण शब्दों में कहें, तो SpO2 खून में ऑक्सीजन की मात्रा को बताता है। कोविड-19 पॉजिटिव लोगों में तेजी से ऑक्सीजन की कमी होती है। ऐसे वक्त में यह डिवाइस काफी अहम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें :Police ने क्यों की युवक की पिटाई, फिर ग्रामीणों ने जो किया…
स्लीप ट्रैकिंग फीचर
इसके अलावा इसका अपकमिंग फिटनेस बैंड स्लीप ट्रैकिंग फीचर के साथ आएगा। इसमें 1.1 इंच का टच एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही फिटनेस बैंड कई कलर ऑप्शन वाले स्ट्रैप के साथ आएगा।
इसे भी पढ़ें :मामूली बात पर पत्नी-सास ने लाठी-डंडे से ऐसा पीटा कि…
14 दिनों की बैटरी लाइफ
फिटनेस बैंड 14 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ आएगा। यह फिटनेस बैंड 5ATM और IP68 वाटर रेजिस्टेंस को सपोर्ट करेगा। मतलब डिवाइस धूल और पानी में जल्द खराब नही होगी। OnePlus फिटनेस बैंड में 13 एक्सरसाइज मोड हैं।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब से कबतक होगी परीक्षा










